फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख ठगी मामले में दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 20 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
18 दिन पहले भारत लौटे एक दंपति एनआरआई के अकाउंट से धोखाधड़ी कर करीब 16 लाख रुपये की ठगी हुई थी। इस मामले में मंगलवार दोपहर कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने आए एनआरआई जितेंद्र गुप्ता के साथ बैंक कर्मियों की गर्मागर्मी हो गई। एसएसआई ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, एसएचओ का कहना है कि मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। अभी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 बता दें कि जितेंद्र कुमार गुप्ता और पत्नी अल्पना गुप्ता पिछले सात सालों से नाइजीरिया में रह रहे हैं। जितेंद्र गुप्ता चार्टड अकाउंटेंट हैं। दंपति तीन जुलाई को भारत लौटा है। जितेंद्र का परिवार आर-13 हाउस नंबर 105 राजनगर में रहता है। जितेंद्र और उनकी पत्नी का राजनगर स्थित एक बैंक में ज्वाइंट अकाउंट हैं। जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि पांच जुलाई को शाम के वक्त उनके फोन पर मैसेज आया कि आपके अकाउंट से 16,08,472 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके बाद उन्होंने रिलेशनशिप मैनेजर को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मैनेजर ने ब्रांच हैड को जानकारी दी। इसके बाद ब्रांच हैड और रिलेशनशिप मैनेजर रात करीब नौ बजे बैंक  आए ट्रांजेक्शन चेक किए। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता भी बैंक में मौजूद रहे। ब्रांच हैड ने जितेंद्र से कहा कि उन्होंने उनकी मेल के आधार पर ही पैसे गुजरात की एक निजी कंपनी को ट्रांसफर किए। जितेंद्र ने ब्रांच हैड से कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई मेल बैंक को नहीं किया है। ब्रांच हैड ने माना कि उन्हें किसी ने फर्जी मेल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें