फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण, शिफ्ट होंगी लिंक रोड की सभी नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण, शिफ्ट होंगी लिंक रोड की नर्सरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। महानगर में रैपिड रेल का पहला स्टेशन साहिबाबाद में है। ऐसे में प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए लिंक रोड की ग्रीन बेल्ट में बनी नर्सरी रुकावट बन रही हैं। एनसीआरटीसी की मांग पर नगर निगम की ओर से सभी संचालकों को नर्सरी शिफ्ट करने का 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के अंदर ही नर्सरी में पौधों के साथ सामान को शिफ्ट करना होगा।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में बनी इन नर्सरी के हटाए बगैर रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण नहीं हो सकता है। रैपिड रेल के गाजियाबाद में कुल सात स्टेशनों में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया चौराहा से पहले, मेरठ रोड तिराहे के पास, गुलधर में विकासनगर के सामने, दुहाई में बीबीडीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने, मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ में आईसीआईसीआई बैंक के सामने और मोदीनगर साउथ में मोदी गार्डन के सामने स्टेशन शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली के सराय काले खां से आने वाले ट्रैक के लिए साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में चौराहे के पास बनने वाला पहला स्टेशन होगा। कॉरिडोर के अधिकांश पिलर्स लिंक रोड की साहिबाबाद मंडी की ओर ग्रीन बेल्ट में बनने हैं। लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ग्रीन बेल्ट को शिफ्ट करने की मांग को लेकर एनसीआरटीसी ने नगर निगम को पत्र लिखा है। जिस पर निगम ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। नगर निगम उद्यान प्रभारी अजय हरित ने बताया कि लिंक रोड पर नर्सरी संचालकों को शिफ्टिंग का 15 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें