फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने ली बैठक
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की, जहां अगले एक माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कराई गई और महिला एवं बाल कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। डीपीओ विकास चंद्र को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में रहने वाली संवासिनियों के लिए अब नई व्यवस्था की जाएगी। इसमें विवाहित और अविवाहितों को अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा। हर उम्र वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और संप्रेक्षण गृह आदि में रहने वालों के लिए हेल्थ कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर नौवीं से लेकर 12वीं तक की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। जिसमें इंटरनेट और मोबाइल के मिसयूज से कैसे बचा जाए और कैसे साइबर क्राइम से बचा जाए इस विषय पर ध्यान दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं का भी निदान किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें