फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार। विज्ञापन समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधान पति ने पीड़ित को दिए 5100 रुपये
आग से घर का सब सामान जल जाने से भूखमरी की कगार पर पहुंच गए परिवार की सिकंदाराबाद देहात प्रधान पति तरसे राम गुर्जर ने 51 सौ रुपये देकर आर्थिक सहायता की।

नगर के कायस्थवाड़ा निवासी राजू पुत्र रामचंद्र बाल्मिकी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण घर में रखी नकदी और सामान जलकर राख हो गया था।

पहले से ही गरीबी की मार झेल रहे परिवार के सामने आर्थिक संकट छा गया था। परिवार के लोगों के सामने भूखा मरने की नौबत आ गई थी। देहात प्रधान पति तरसे राम गुर्जर ने पीड़ित को 51 सौ रुपये नकद और दो कुंतल गेहूं देकर आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह उन्हें प्रशासन से अर्थिक सहायता दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उनके साथ हरपाल यादव, संदीप भाटी, रवि भाटी, अनुज गुर्जर, अर्जुन चौधरी, सुधीर भाटी, सुनील भगत जी, पिंकू बाल्मिकी, जानी बाल्मिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें