फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जू-जित्सु में 14 खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 14 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट जू-जित्सु मार्शल आर्ट फाइटिंग और निवाजा दोनों इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता गौतमबुद्ध नगर में जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 जिलों से 6 से 25 साल तक के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इंदिरापुरम कराटे स्कूल के प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमित अरोड़ा व उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज रायचंद की तरफ से मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अर्शी, काशवी शर्मा, कर्ण सिंह रावत, वैष्णवी यादव, अनुज्ञा शर्मा, आध्या भंडारी, पूर्वित गुरियन, मलय पंत, सात्विक रावत और मृदुल दास ने दोहरा पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अनायशा गोयल, अग्रिम अरोड़ा और तुषार यादव ने एक-एक स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किया। वहीं 13 खिलाड़ी आगामी नेशनल जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित हुए हैं, जो 19 से 23 दिसंबर 2025 तक हल्द्वानी स्टेडियम (उत्तराखंड) में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें