खोड़ा। थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार निवासी नईम अहमद ने क्षेत्र के ही रहने वाले जीशान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने आठ दिसंबर को मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। दर्ज मामले में नईम अहमद ने बताया कि सात दिसंबर को वह अपने प्लॉट पर निर्माणाधीन मकान पर मौजूद थे। तब आरोपी जीशान वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।