फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिल्क पाउडर, रिफाइंड से बना 1200 किग्रा पनीर कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मिलवाटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी है। मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार किया गया 1200 किलोग्राम पनीर पिकअप जीप में 12 ड्रमों में भरा गया था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मां जगदंबा डेयरी अलीगढ़ से जिले में अपूर्ति के लिए मिलावटी पनीर की खेप भेजी गई थी।
वाहन में मौजूद खाद्य कारोबारी के प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि पनीर मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल से तैयार किया गया है।
पनीर गंदे ड्रमों और पानी में बिना अपेक्षित तापमान पर भंडारण किए रखा था। तीन नमूने लेकर बाकी पनीर को नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत लगभग 3.84 लाख रुपये आंकी गई है। पहले भी छापे में भरे गए पनीर के दो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें