फॉरच्यून रेजिडेंसी में मतदान के लिए खड़े लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्यून रेजीडेंसी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। कुल 666 मतदाताओं में से 514 ने मतदान किया। फॉर्च्यून रेजीडेंसी के निवासियों में वोट देने के लिए काफी उत्सुकता नजर आई। मतदान तय समय पर सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। बूथ पर लंबी लाइन नजर आई।
चुनाव अधिकारी बनाई गईं मत्स्य अधिकारी ऋतु चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बिना किसी अड़चन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। चार बजे चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई। परिणाम रात 11 बजेे तक आएंगे। इस मौके पर राजनगर एक्सटेंशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता ने कहा कि बिना किसी व्यवधान के चुनाव होने से लोगों का चुनाव प्रक्रिया में भरोसा बढ़ा है और लोगों ने राहत की सांस ली है। जल्द ही एओए पदाधिकारियों का चयन भी कराया जाएगा।