फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराने पर 10 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराने पर नगर निगम ने 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। पिछले दिनों राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में छह साल की मासूम पर जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया था। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग ने जांच की तो पता चला कि कुत्ते का पंजीकरण ही नहीं कराया गया था। इसके बाद निगम की तरफ से कुत्ता पालने वाली महिला को नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को महिला ने जुर्माना राशि जमा कराई। जुर्माना राशि बढ़ने के बाद निगम की यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन

बीते 27 अप्रैल को अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में पालतू कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बच्ची के हाथ और कमर पर कुत्ते के काटने और पंजा मारने के घाव बन गए थे। पीड़ित बच्ची की मां ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। नगर निगम ने एक अप्रैल कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराने वालों पर जुर्माना राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया था। बढ़े जुर्माने के तहत यह पहली कार्रवाई की गई है।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि कुत्ता पालने वालों से लगातार पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। नगर निगम ने अब तक छह हजार से अधिक पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया है। ऐसे कुत्ते जो बीमार हैं या फिर देसी नस्ल के हैं, उनका निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। पीएफए, आरडब्ल्यूए और एओए के सहयोग से पंजीकरण को बढ़ाने और टीकाकरण पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें