फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ठंडा रहा गाजियाबाद, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में हॉट सिटी गाजियाबाद सबसे ठंडा रहा। गाजियाबाद में दिन का तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली का अधिकतम तापमान इस मौसम में सबसे नीचे दर्ज किया गया। दिसंबर महीने में पहली बार दिन का तापमान दिल्ली में सामान्य से 7 डिग्री नीचे 15 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले पांच साल में भी 21 दिसंबर को पारा इतना नीचे कभी नहीं गिरा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पूसा, पीतमपुरा, नरेला, मंगेशपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, लोधी रोड व रिज एरिया में तापमान 32-14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पूरे एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड से यह साफ हुआ है कि अधिकतम तापमान सबसे नीचे गिरने का रिकार्ड भी इस साल कम हो गया है।

इससे पहले पारा 16 डिग्री तक गिरा था। वहीं, फरीदाबाद में दिन का तापमान 12.5 डिग्री, नोएडा में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुड़गांव में सबसे ऊपर पारा 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में फैशन का तड़का लगा रहे युवा

ठंड की ठिठुरन में अगर आप सोच रहे हैं कि दिल्लीवाले घरों में दुबके हैं, तो मामला इसके ठीक उल्टा है। घूमने फिरने व खाने पीने की शौकीन दिल्ली और यहां की फैशनपरस्ती इस ठंड में भी कायम है। ठंड के बीच युवाओं की मस्ती इसमें तड़का लगा रही है। शीत लहर के बीच रविवार को भी इंडिया गेट का लॉन लगभग फुल था।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा सात डिग्री से नीचे चला गया। ठिठुरन बढ़ गई लेकिन युवा इस कड़ाके की ठंड में भी संडे को फन डे बनाने के लिए इंडिया गेट, कनॉट प्लेस पर मस्ती करने निकल पड़े। लड़के हो या लड़कियां सभी घूमने फिरने के लिए पहुंचे। कोई परिवार के साथ आया था तो कोई दोस्तों के साथ। लोगों ने इस मौसम का आनंद चाय की चुस्कियों के साथ लिया।

जैकेट से लेकर लांग बूट, डिजाइनर टोपी व गले का मफलर सभी को एक दूसरे से अलग कर रहा था। ठंड में डिजाइन कपड़े तो नहीं दिखे लंबी जैकेट, लांग बूट का ट्रेंड युवाओं में जरूर दिखा। ऐसे भी युवा थे जो कि इस ठंड में भी वह अच्छा दिखे वह टोपी व मफलर दोनों से दूरी बनाए रखी। इंडिया गेट घूमने आई निविदिता ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने आई है। वह कहती है कि ठंड में ही तो घूमने का अलग मजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें