एटीएम काटकर कैश उड़ा ले गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में लगे एटीएम को काटकर चोरों ने कैश उड़ा लिया। घटना मंगलवार तड़के 4:15 बजे के करीब बताई जा रही है। चोरों ने एटीएम के शीशे पर टेंट का पर्दा लगा कर ढंक दिया इसके बाद गैस कटर से काटा जिससे बाहर दिखाई ना दे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस दुकान खुलने का इंतजार कर रही है दुकान खोलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। रात में किसी की भी सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी नहीं लगी थी। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन का कहना है कि कितना कैश गया है इसकी जानकारी बैंक मैनेजर से की जा रही है