गाजियाबाद में बेकाबू कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की पिटाई करते हुए उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी चालक का पिता बुलंदशहर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सूचना पर पहुंचे चालक के सिपाही पिता के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है।