पश्चिम बंगाल के जिस शारदा चिट फंड घोटाले को लेकर रविवार रात कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, उसकी जांच गाजियाबाद एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने भी की थी। सीबीआई में तैनाती के दौरान वह जांच के सिलसिले में कई बार कोलकाता गए थे।
पश्चिम बंगाल में 2009 में शारदा समेत 194 संदिग्ध कंपनियों ने करोड़ों लोगों का कई हजार करोड़ रुपये डकार लिया था। इस मामले की जांच गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने भी की थी। एसएसपी वर्ष 2014 से 2017 तक सीबीआई में तैनात रहे थे।
इस अवधि के दौरान जांच के सिलसिले में कई बार वह कोलकाता गए थे। उन्होंने इस चर्चित केस की पड़ताल की थी। हालांकि अब एसएसपी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब वह जांच करने गए थे तो सीबीआई में तैनात थे। अब वह सीबीआई में नहीं हैं, लिहाजा उस मामले से भी उनका कोई संबंध नहीं रहा है।