गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटगांव इलाके में आरपीएफ की लाइन में दूसरी मंजिल पर नए बैरक को बनाने के लिए खड़ी की गई करीब 50 मीटर लंबी दीवार शनिवार(2 फरवरी) को गिर गई।
विज्ञापन
इस हादसे में आरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने से मौके पर खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।