फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर थाने फोन कर रचा ड्रामा, बोला-बाइक सवार मार गए गोली

Wed, 04 Sep 2019 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अनिता भाटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के कोतवाली लोनी की राम विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन


लोनी के अंबेडकर कॉलोनी निवासी आदेश ने अपनी दूसरी पत्नी अनीता भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति ने खुद थाने फोन कर पत्नी की हत्या की बात बताई लेकिन उसमें भी वह झूठ बोल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी अनीता को गोली मार दी है। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनीता के शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही  है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें