फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में गाजियाबाद जैसी लूट: कीर्ति की तरह एनसीआर में फिर लुटेरों का खूनी खेल, चलते ऑटो से खींचकर किया घायल

Sat, 18 Nov 2023 08:31 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में गाजियाबाद की छात्रा जैसी लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में चलते ऑटो में लूट के दौरान छात्रा की गिरकर मौत के बाद ग्रेनो वेस्ट में भी महिला से इसी तरह आईफोन लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों के आईफोन लूटने के दौरान महागुन माईवुड्स सोसाइटी निवासी ज्योति मौर्या सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति के पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

महागुन माईवुड्स सोसाइटी निवासी साकेत श्रीवास्तव ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 13 नवंबर को पत्नी ज्योति मौर्या ऑटो से सेक्टर-70 निवासी सहेली से मिलने जा रही थी। गौड़ सिटी मॉल के सामने सहेली से बात करने के लिए ज्योति कॉल करने वाली थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते ऑटो से ही आईफोन लूटने की कोशिश की। ज्योति ने मजबूती से मोबाइल पकड़ लिया। आरोपियों ने झटका देकर मोबाइल लूटा। तेज झटके की वजह से ज्योति चलते ऑटो से गिर गई।

वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था। जिसमें उसके हाथ में चोट लगी। इस बीच आरोपी बदमाश तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

ग्रेनो वेस्ट में थम नहीं रही वारदात
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले दो माह में महिलाओं से मोबाइल लूट की सात से ज्यादा वारदात हुई हैं। 30 अक्तूबर को ग्रेनो वेस्ट में ऑटो से जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। अधिकांश वारदातों का पुलिस ने खुलासा भी किया है। इसके बावजूद यहां फिर से बाइक सवार के लूटपाट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें