फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surendra Goyal Death: गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल की कोरोना से दिल्ली में मौत

Fri, 14 Aug 2020 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सुरेन्द्र प्रकाश गोयल की मृत्यु हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट 30 जुलाई को आई थी। इलाज में मदद के लिए पूर्व सांसद के बेटे ने राज्य मंत्री अतुल गर्ग से भी फरियाद की थी।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह से फोन पर बातचीत करके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने के लिए कहा था। वह पिछले कई दिन से गंगाराम अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।

परिवार के अन्य चार सदस्यों का भी कोरोना संक्रमण का इलाज सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने पार्षद से लेकर सांसद बनने तक का राजनीतिक क्षेत्र में लंबा सफर तय किया था।
विज्ञापन


सुरेंद्र गोयल सिटी बोर्ड के चेयरमैन भी रहे, सांसद और विधायक भी रहे। उनके निधन से गाजियाबाद के कांग्रेसियों और व्यापारियों में भी शोक की लहर है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन के बाद अब कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से जनपदवासी बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र प्रकाश गोयल का राजनीतिक सफर-
जन्म 1 जनवरी 1946, जन्म स्थान बेतपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर व कर्मभूमि सराय नगर अली जिला गाजियाबाद।
1989- सभासद सराय नगर अली।
1989- सभासदों द्वारा चेयरमैन चुने गए।
1995- मेयर का चुनाव लड़े व हार गए। 
2000- मेयर का चुनाव कांग्रेस पार्टी से लड़े हार गए। 
2002- कांग्रेस पार्टी से गाजियाबाद विधानसभा चुनाव जीते।
2004- कांग्रेस पार्टी से गाजियाबाद के सांसद बने। 
2009- राजनाथ सिंह जी से सांसद का चुनाव हारे।
2012- सुरेश बंसल जी से गाजियाबाद विधानसभा चुनाव हारे। 
2017- अजीत पाल त्यागी जी से मुरादनगर विधानसभा चुनाव हारे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें