फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, गाजियाबाद में इंटरनेट सेवा बंद

Thu, 19 Dec 2019 10:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के अन्य शहरों में हो रहे नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन की आग अब गाजियाबाद तक पहुंच गई है। इसको देखते हुए शहर की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। इंटरनेट सेवा 19 दिसंबर रात दस बजे से लेकर 20 दिसंबर रात दस बजे तक बंद रहेगा। 

विज्ञापन

 

 

55 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि 55 लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं। हम लोग सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। एसएसपी लखनऊ उचित कार्रवाई करेंगे, हम किसी को नहीं बख्शेंगे। 

देशभर  में विरोध प्रदर्शन
बता दें कि देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली हिंसा में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें