फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस की परीक्षा देने जा रहे दारोगा के बेटे पर कांच की बोतल से हमला, चेहरा देखा तो भागे बदमाश

Mon, 07 Sep 2020 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : sociol media
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने एक छात्र से उसके जेईई मेंस की परीक्षा भी छुड़ा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कविनगर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने दारोगा के बेटे को कांच की बोतल से गोद दिया।

विज्ञापन


उस पर यह हमला तब हुआ जब वह जेईई मेंस का एग्जाम देने जा रहा था। रास्ते में चार नकाबपोशों ने उस पर हमला कर दिया। मास्क हटा तो उसका चेहरा देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। बाद में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होश आने पर उसने बताया कि वो बदमाश किसी और पर हमला करने आए थे मास्क लगा होने की वजह से उस पर हमला कर दिया। जब चेहरा देखा तो उसे लहूलुहान छोड़कर भाग गए। इस हमले के चलते छात्र की जेईई मेंस की परीक्षा छूट गई। पुलिस ने इस मामले में रविवार देर रात केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें