फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः आधीरात को मसूरी गंगनहर में समाई कार, एक को बचाया तीन लोग बहे

Sat, 08 Aug 2020 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
कार नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के मसूरी गंगनहर में एक स्विफ्ट डिजायर कार के गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात 12:00 बजे की है। इस भयावह हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक को निकाला गया और तीन बह गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार सवार सभी चार लोग बरेली से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब ये लोग एनएच-9 पर पहुंचे तो कार डिवाइडर कूद कर नहर में जा गिरी। गोताखोर और एनडीआरएफ सर्च अभियान में जुटे।
विज्ञापन


कार सवार चारों यात्रियों का विवरण
1. पंकज उर्फ परमवीर (28) निवासी मकान नंबर-21, बीडीए कॉलोनी, बदायूं रोड गांव करगैना बरेली (बचे)
2. आशीष ध्यानी (30) निवासी कर्मचारी नगर, बरेली (बहे)
3. विन्नी (29) निवासी पहमलॉन के पास, पीलीभीत रोड बरेली (बहे)
4. संजीव उर्फ मोनू (38) निवासी स्वास्ति अस्पताल के पास, गंगानगर बरेली (बहे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें