फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : महिला का यौन शोषण कर धर्मांतरण कराने का प्रयास, पीड़िता के पति ने दर्ज कराई एफआईआर; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला का अपहरण कर यौन शोषण के बाद धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 में खोड़ा क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। खोड़ा में ही रहने वाले इमरान नामक युवक से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। इसका पता उन्हें कई माह बाद चला। नौ जनवरी को उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गईं। काफी तलाश करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तब उन्होंने थाने में गुमशुदगी लिखा दी। उन्हें कई दिन बाद पता चला कि उनकी पत्नी इमरान के साथ गई है।

महिला ने पूछताछ में बताया कि इमरान उसे कई मस्जिदों में लेकर गया। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद में ही घूमते रहे। महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी के धर्मांतरण का प्रयास किया गया है। एसीपी कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर थाने में इमरान के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें