फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते ही असुरक्षित हो रहीं पॉश सेक्टरों की सड़कें

Wed, 20 Jan 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 64, 65 और 62 में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इसे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेक्टरों की सड़कों पर अंधेरे की वजह से हादसों का खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही आपराधिक घटनाएं भी हो रही हैं।

सेक्टर-64 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 64 में 60 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें से 50 फीसदी खराब हैं।

सेक्टर में प्रयास सोसाइटी से सेक्टर 65 की ओर जाने वाले मार्ग पर और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से अंधेरा पसरा रहता है। पार्कों का भी यही हाल है।

इसी तरह सर्विस रोड से आने वाले सभी रास्तों पर स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने से महिलाएं और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पिछले दिनों सेक्टर 64 में अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ है। बता दें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दिसंबर माह की शुरुआत में सभी सेक्टरों में खराब स्ट्रीट लाइटों का सर्वे करने का निर्णय किया था।

दावा किया गया था कि खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा। कुछ समय तक विशेष अभियान चलाया भी गया, लेकिन वर्तमान में दोबारा से हालात पहले जैसे हो गए हैं। संरक्षक धर्मवीर सैनी, प्रेमराज, श्याम सिंह ठाकुर, नरेश, प्रेमराज, वीरेंद्र शर्मा और केसी शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें