फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दहेज न देने पर पति ने किया कुकर्म, बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

Wed, 20 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
दहेज नहीं मिलने पर एक विवाहिता के साथ ससुरालियों ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया तो पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे कष्ट पहुंचाया।


परेशान महिला ने सदर थाने में पति और ससरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह अटोहा पलवल में रहने वाले युवक से दिसंबर 2010 में हुआ था। विवाह के बाद से ही सास, ताऊ ससुर, ननद आदि ने मायके से रुपये और सामान लाने का दबाव बनाया।

जब तक हो सका मायके वाले मांग पूरी करते रहे। कुछ माह से ससुराल वालों ने ज्यादा मांग करनी शुरू कर दी तो विवाहिता ने मना कर दिया। इस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


ससुरालियों का साथ दे रहे पति ने उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को मजबूर करता। एसएचओ सदर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें