आरोपियों पर हत्या समेत अन्य मामले दर्ज
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चंद ही दिनों में इन लोगों ने झपटमारी की ।100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे दिया है। शाहरुख और आसिफ सुबह के समय केटीएम बाइक पर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी रिजवान उर्फ मुल्ला के खिलाफ भी हत्या के मामले समेत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 112 बीएनएस के तहत संगठित अपराध की धारा में कारवाई की है।
एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ 31 वारदातों का खुलासा
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नौ अगस्त को गीता कालोनी इलाके में केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन झपट ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल हुई। बाइक के नंबर के आधार पर पता चला कि बदमाशों ने चोरी की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया था।
650 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
टीम ने करीब 650 सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों के जाने का रूट का पता किया। सीसीटीवी की जांच करते हुए टीम गांधी नगर, पुश्ता रोड, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, खजूरी खास, सिग्नेचर ब्रिज, संगम विहार होते हुए जगतपुर गांव पहुंची। यहां आरोपियों की मूवमेंट का पता चल गया। करीब सात दिन तड़के जांच पड़ताल हुई।
गीता कॉलोनी से दबोचे लुटेरे
इस बीच पुलिस ने 19 अगस्त को शाहरुख और आसिफ को गीता कालोनी से दबोच लिया। इसके बाद इनके साथी व रिसीवर रिजवान को लोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूटे गए 26 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान शाहरुख ने बताया कि वह नवंबर 2023 में जेल से बाहर आया है।
मूवी देखकर देते थे वारदात को अंजाम
जेल से बाहर आने के बाद उसने आसिफ. के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी बॉलीवुड मूवी देखकर वारदात को अंजाम देते थे। ज्यादातर सुबह के समय आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते थे। एक ही दिन में कई वारदातों को अंजाम देकर आरोपी अगले कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते थे।