फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए वीसी के रिटायरिंग रूम में लगी आग

Wed, 27 May 2015 02:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए वीसी के रिटायरिंग रूम (आराम कक्ष) में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारी, कर्मचारी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग से कालीन और फर्नीचर जल गया। आग लगने की वजह एसी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढे़ सात बजे जीडीए ऑफिस में स्वीपर सफाई कर रहा था। इस दौरान जीडीए वीसी के रिटायरिंग रूम में एसी ऑन करने पर उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन


एसी से धुआं उठता देख स्वीपर ने मामले की सूचना अधिकारियों, फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

एफएसओ ने बताया कि आग से सोफा, कालीन, एसी जल गया। करीब आधे घंटे बाद जीडीए में रखे अग्निशमन यंत्र और फायर ब्रिगेड की मदद से जीडीए कर्मियों और फायरमैन ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें