फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सीपी लक्ष्मी सिंह ने चार ड्यूटी पॉइंटों का किया निरीक्षण, 28 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

Mon, 08 Jan 2024 05:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यातायात पुलिस के ड्यूटी पॉइंट का आक्समिक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मिलने पर छह उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल और सात आरक्षियों को गैरहाजिर किया। वहीं, डीसीपी यातायात व सहायक पुलिस आयुक्त से स्पष्टीकरण तलब किया।
 
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने आठ जनवरी यानी आज सुबह 09:30 से 11:00 बजे के बीच यातायात पुलिस के ड्यूटी पॉइंट का आक्समिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लिंक स्टेडियम चौक, राय रेजिडेंसी, अट्टा चौक, एडोब चौक, सेक्टर-49, 100, 105 व 107 चौक इत्यादि ड्यूटी पॉइंट पर यातायात कर्मी उपस्थित नहीं मिले।

विज्ञापन


ड्यूटी पॉइंट पर यातायात कर्मियों के न मिलने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छह उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल और सात आरक्षियों को ड्यूटी से गैरहाजिर होने एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया। डीसीपी यातायात व सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार व राजीव कुमार गुप्ता को समय 10:24 तक अपने क्षेत्र में उपस्थित नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें