फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई लेडी गैंगस्टर पूनम 'लंगड़ी': हत्या के आरोप में थी फरार...अन्य केस भी चल रहे, कोर्ट से है भगोड़ा घोषित

Thu, 03 Jul 2025 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला से मिलने-जुलने वाले करीबियों से पूछताछ की गई। बुधवार को टीम को सूचना मिली कि पूनम दल्लूपुरा इलाके में छिपी हुई है। टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। अदालत ने भी उसे भगोड़ा करार दिया हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रही एक महिला को पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूनम उर्फ लंगड़ी (38) के रूप में हुई है। पूनम आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और शराब तस्करी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया हुआ था।

विज्ञापन

जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी महिला को दल्लूपुरा, न्यू अशोक नगर इलाके से दबोचा है। पुलिस पूनम से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। महिला ने बताया है कि उसे पुलिस टीम की छापेमारी की भनक लग गई थी। अभी वह भागने की तैयारी कर ही रही थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि वर्ष 2024 में मधु विहार में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रही पूनम की गिरफ्तारी के लिए टीम काफी समय से प्रयास कर रही थी। इस बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने पूनम की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए। स्पेशल स्टाफ को उसकी तलाश में लगा दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की गई। महिला से मिलने-जुलने वाले करीबियों से पूछताछ की गई। बुधवार को टीम को सूचना मिली कि पूनम दल्लूपुरा इलाके में छिपी हुई है। टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। अब उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें