फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से पूर्व नहीं मिलेगा नोएडा-टीएचए को गंगाजल

Mon, 05 May 2014 02:18 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाजल के लिए नोएडा और टीएचए को अभी जुलाई तक और इंतजार करना पड़ेगा। जल निगम जून से पहले नए 100 क्यूसेक क्षमता वाले गंगाजल प्लांट का ट्रायल शुरू नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे में एक महीने के ट्रायल के बाद जुलाई महीने से गंगाजल आपूर्ति शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले जल निगम अधिकारी जून के मध्य से गंगाजल सप्लाई का दावा कर रहे थे।

प्रताप विहार में निर्माणाधीन 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही पावर कारपोरेशन से विद्युत कनेक्शन का काम भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


गंगाजल परियोजना प्रबंधक आरके अग्रवाल के मुताबिक रेलवे लाइन के नीचे पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम दौर में है। 15 से 20 मई के बीच लाइन पूरी कर ली जाएगी।

उनका कहना है कि इसके बाद फिनिशिंग वर्क पूरा कर जून में प्लांट का ट्रायल शुरू किया जाएगा। करीब एक महीना प्लांट ट्रायल पर चलेगा। इस दौरान मिलने वाली छोटी-मोटी कमियों को दूर कराया जाएगा।

एप्रोच रोड पर नगर निगम ने डाला कूड़ा, काम बाधित
गंगाजल प्लांट की एप्रोच रोड पर नगर निगम ने कूड़ा डाल दिया है। इससे प्लांट तक आवागमन बाधित हो रहा है। जल निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। इससे पहले भी वह प्लांट की बाउंड्रीवाल से लगा कूड़ा हटाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें