दिल्ली में भगवान गणेश शेषनाग पर विराजमान होंगे। इसके साथ ही पंडाल में जी-20 व चंद्रयान 3 की झलक देखने को मिलेगी। इसको लेकर लक्ष्मीनगर स्थित बैंक एन्क्लेव का श्री गणेश सेवा मंडल 22वां गणेश महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव 19 से 23 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
महोत्सव को लेकर गणेश सेवा मंडल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया हैं। गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया है कि इस वर्ष 12 फुट की भगवान गणेश की मूर्ति विशाल शेष नाग पर विराजमान होगी। मूर्ति बिल्कुल पर्यावरण अनुकूल है और इसमें किसी भी रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। इसको बनाने में केवल फाइबर का उपयोग किया जा रहा है और रंग भी पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। उन्होंने आगे बताया कि गणेश महोत्सव के इको फ्रैंडली पंडाल में इस बार जी-20 एवं चंद्रयान 3 की झलकियां भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी।