फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का खेल, लैंडलाइन से पास, मोबाइल पर फेल

Wed, 12 Mar 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासनिक अफसरों के आदेश और बीएसएनएल इंजीनियरों का प्रयास यहां फेल हो गया है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर को मोबाइल से लगाने पर यह दिल्ली के आपदा प्रबंधन में जाकर मिलता है। लैंडलाइन से मिलाने पर ही कंट्रोल रूम में बात हो सकती हैं।

इससे जहां कंट्रोल रूम को आवश्यक सूचनाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन आफिस के कर्मचारी भी इससे आजिज आ चुके हैं। सीडीओ ने मंगलवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर इस पर नाराजगी जताई।

प्रशासन की चुनाव व्यवस्था लोगों के लिए सिरदर्द बन गई। रविवार को वोटर आई कार्ड बनवाने के लिए लोग दिनभर बीएलओ का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर चुनाव कंट्रोल को सूचना देना भी कम चुनौती भरा नहीं है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर 1077 मोबाइल से मिलाने पर दिल्ली के आपदा प्रबंधन आफिस में जाकर उठता है। प्रशासन ने चुनाव कंट्रोल रूम में तीन नंबरों की व्यवस्था की थी। इनमें दो लैंडलाइन हैं और तीसरा टोल फ्री।
विज्ञापन


लैंडलाइन नंबरों के काम न करने पर सोमवार शाम इनकी जगह नए नंबर चालू किए गए।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें