फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Traffic Advisory: जी-20 एरिया तीन हिस्सों में बांटा, जोन के हिसाब से चलेगा ट्रैफिक; जानिए पूरा प्लान

Thu, 07 Sep 2023 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए लाइव अपडेट भी देगी।सार्वजनिक सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के हित में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), विशेषकर नई दिल्ली जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर विस्तृत नियम लागू होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली जी-20 समिट के लिए पूरी तरह से तैयार है। कल यानी 8 सितंबर से भारत में जी20 समिट की शुरुआत होने जा रही है। नई दिल्ली क्षेत्र में गुरुवार रात 12 बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएगा। 10 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए लाइव अपडेट भी देगी।

विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण बातों को भी जान लीजिए-

- जी-20 सम्मेलन के दौरान सुचारू संचालन के लिए मोबाइल में मैप माई इंडिया एप लोड करे। इस एप से पता लग जाएगा कि मार्ग में कहां रूकावट है, कौनसा रास्ता खुला हुआ है, कहां जाम लग रहा है और वीआईपी के लिए कहां रूट लगा हुआ है। ये बंद रास्तों को छोड़कर आपको आपके गंतव्य तक पहुंचा देगी।

- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए लाइव अपडेट भी देगी।

- सार्वजनिक सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के हित में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर), विशेषकर नई दिल्ली जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर विस्तृत नियम लागू होंगे। 

- सभी आवश्यक सेवाओं को बाधा रहित आवाजाही और उनके गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता प्रदान किया जायेगा । चिकित्सा आपातकालीन वाहनों के लिए पूरी दिल्ली में परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी । वैकल्पिक मार्गों और परिवहन साधनों के माध्यम से आम जनता की आवाजाही को भी सुगम बनाया जाएगा।

- जिन वाहन को सिर्फ दिल्ली से गुजरना है उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न एवं वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर अनिवार्य रूप से मोड़ा जाएगा।

- सभी तरह के माल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को वैध नो एन्ट्री परमिशन के साथ दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी।

- अंतर्राज्यीय बसों को भी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मगर दिल्ली में रिंग रोड से आगे नहीं जा सकेंगी।

- दिल्ली में पहले से मौजूद बसें, रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर के चल सकेंगी। इन बसों को दिल्ली से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

-दिल्ली में पहले से मौजूद सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों और बसों सहित सामान्य यातायात को रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

- ऑटो और टैक्सियों को नई दिल्ली जिले के बाहर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति दी जाएगी । हालांकि, नई दिल्ली जिले के स्थानीय निवासियों और नई दिल्ली जिले की सीमा के अंदर स्थित होटलों में, वैध बुकिंग वाले पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सियों को नई दिल्ली जिले की सीमा के चलने की अनुमति दी जाएगी।

- हवाई अड्डे, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की आवाजाही की अनुमति रहेगी । हालांकि, ऐसे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों को ही चुनें और अपनी यात्रा के लिए पर्याप्त समय से चलें।

- नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

- दिल्ली पुलिस ने एम्बुलेंस सहायता नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 6828400604/112 जारी किया है। 

- स्थानीय निवासियों और अधिकृत वाहनों को नई दिल्ली जिले के भीतर आने–जाने के लिए सुविधा प्रदत्त की जायगी। नई दिल्ली जिले में होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, खानपान, अपशिष्ट प्रबंधन आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और उपरोक्त आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने होंगे।

- मालवाहक वाहनों और बसों को छोड़कर सामान्य यातायात को रजोकरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा, इस यातायात को अनिवार्य रूप से एनएच–48 से राव तुला राम मार्ग–ओलोफ पाल्मे मार्ग पर परावर्तित किया जाएगा। एनएच– 48 पर धौला कुआँ की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

- 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को 12 बजे से 10 अगस्त को 12 बजे तक सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और स्थानीय सिटी बसें जैसे डीटीसी बसें और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम बसों को मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे) भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यातायात के लिए तीन जोन बनाए गए-

कंट्रोल एरिया-1
नई दिल्ली जिले के संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 8 सितंबर के 5 बजे से 10 सितंबर 12 बजे तक कंट्रोल एरिया-1 बनाया गया है। हालांकि, स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली जिले की सड़कों पर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

विनियमित क्षेत्र-
रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर के पूरे क्षेत्र को दिनांक 8 सितंबर 5 बजे से 10 सितंबर 12 बजे तक बजे तक विनियमित क्षेत्र बनाया गया है। केवल स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों, आपातकालीन वाहनों और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों के वाहनों को रिंग रोड से आगे नई दिल्ली जिले की तरफ सड़कों पर जाने की अनुमति होगी।

कंट्रोल एरिया-2
निम्नलिखित सड़कों और जंक्शनों को 9 सितंबर व 10 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर को 14 बजे तक कंट्रोल एरिया-2 बनाया गया है। डब्ल्यू– प्वाइंट, ए– प्वाइंट, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग (नोएडा लिंक रोड– पुस्ता रोड तक), बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से गुरु नानक चौक तक), चमन लाल मार्ग (गुरु नानक से) चौक से तुर्कमान गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से बी.एस.जेड. मार्ग तक), महाराजा रणजीत सिंह मार्ग (बाराखंभा– टॉल्स्टॉय क्रॉसिंग से चमन लाल मार्ग पर गुरु नानक चौक तक), महात्मा गांधी मार्ग (दिल्ली– मेरठ एक्सप्रेसवे टी– प्वाइंट से) कश्मीरी गेट तक), आईपी फ्लाईओवर, शांति वन चौक, हनुमान सेतु, आई.एस.बी.टी. कश्मीरी गेट और सलीमगढ़ बाईपास। 10 सितंबर को 5 बजे से लेकर 13 बजे तक इन मार्गो पर ट्रैफिक लगभग बंद रहेगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट की ओर से,पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड की ओर से, शांति वन चौक, गीता कॉलोनी की ओर से,आईटीओ, विकास मार्ग की ओर से,राजघाट चौक, जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग की ओर से और गुरु नानक चौक, मिंटो रोड की ओर से।

बस सेवाएं
- अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी और उनका समापन गंतव्य रिंग रोड पर होगा ।
- गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली आने वाली बसें- आई.एस.बी.टी सराय काले खां खत्म हो जाएंगी।  
- अप्सरा बॉर्डर -आई.एस.बी.टी कश्मीरी गेट 
- चिल्ला बॉर्डर-आई.एस.बी.टी सराय काले खां
- बदरपुर बॉर्डर- आश्रम चौक
- टीकरी बॉर्डर- पीरागढ़ी चौक
- सिंघू बॉर्डर-मुकरबा चौक

मेट्रो सेवाएं 
सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर दिनांक नौ सितंबर को सुबह 5  बजे से 10 सितंबर को रात 11:00 बजे तक मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन
दिल्ली पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011– 25844444 के माध्यम से अद्यतन (अपडेट) रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें