फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया 400 करोड़ का नोट, गांधी की जगह केजरीवाल की तस्वीर

Sun, 24 Jul 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोट पर केजरीवाल की तस्वीर
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए 400 करोड़ के नोट पर विवाद छिड़ गया है। भाजपा की तरफ से छापे गए इस नोट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह केजरीवाल की फोटो लगी है। यह नोट 1000 रुपए के नोट की नकल कर बनाया गया है। नोट में 1000 रुपए की जगह 400 करोड़ लिखा है। गांधी की जगह
विज्ञापन

लगाई गई केजरीवाल की टोपी पर घोटाला पार्टी लिखा गया है। वहीं, नोट के दूसरी तरफ शेर की जगह लोमड़ी की तस्वीर लगाई गई है। 

36 हजार हैंडबिल छपवाए

नोट पर केजरीवाल की तस्वीर
नोट में राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न की जगह आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न  झाड़ू को जगह दी गई है। वहीं, सीरियल नंबर्स की जगह नोट पर 420 लिखा है। भाजपा के मुताबिक ये नोट की तरह दिखने वाले हैंडबिल्स हैं। अक्सर लोग प्रचार के लिए दिए गए पर्चे फेंक देते हैं, लेकिन इन हैंडबिल्स को वो नहीं फेकेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने जलबोर्ड के 400 करोड़ के घोटाले का आरोप सरकार पर लगाते हुए नोट में गवर्नर की जगह कपिल मिश्रा का नाम लिखा है। भाजपा ने इस तरह के 36 हजार हैंडबिल छपवाए हैं।
विज्ञापन

बीजेपी के दिल में महात्मा गांधी के लिए कोई सम्मान नहीं

विवादित हैंडबिल
बीजेपी का कहना है कि दिल्ली जलबोर्ड में 400 करोड़ के घोटाले को उजागर करने के लिए इस तरह की मुहिम चलाई गई है। बीजपी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उन्हें इस घोटाले से रूबरू कराएंगे। जहां पेम्फलेट और पर्चे लोग फेंक दिया करते थे, वहीं 1000 के नोट की शक्ल वाले हैंडबिल को लोग संभाल कर रखेंगे। भाजपा इस नोट को छापने के अलावा एक सिग्नेचर कैंपेन भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ चला रही है।

वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बीजेपी राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे हमें दुख पहुंचा है। राजनीतिक हमला करने के लिए और भी तरीके हो सकते हैं। उनके दिल में महात्मा गांधी के लिए कोई सम्मान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें