फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड की टाइमलाइन, 8 सितंबर से लेकर 8 नवंबर तक का ब्योरा

Thu, 09 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
08 सितंबर : स्कूल में प्रद्युम्न का गला रेतकर हत्या। पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया
विज्ञापन


09 सितंबर : पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग शुरू। अशोक के परिजनों ने फंसाने का लगाया आरोप। एसआईटी गठित

10 सितंबर : स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा, ठेका जलाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज। देर शाम पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया मामला दर्ज। चाकू के थ्योरी पर ड्राइवर ने उठाए सवाल

11 सितंबर : स्कूल के दो शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार। लाठीचार्ज करने पर सोहना थाने का एसएचओ सस्पेंड। पिता वरुण ठाकुर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने की फोन पर बात
विज्ञापन

12 से 15 सितंबर

pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
12 सितंबर : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिला यौन उत्पीडन के सबूत। पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल। चश्मदीद सुभाष गर्ग आया सामने, कहा अशोक की गोद में जिंदा था प्रद्युम्न

13 सितंबर : नए सिरे से पुलिस ने जांच की शुरू। चश्मदीद माली हरपाल ने बताया अशोक को बेगुनाह

14 सितंबर : पुलिस आयुक्त ने मामले की दी सफाई, सात कार्यदिवस में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला

15 सितंबर : मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच व स्कूल प्रशासन को अधीन लेने का किया ऐलान

16 से 22 सितंबर

pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
16 सितंबर : प्रशासक के तौर पर उपायुक्त ने संभाला स्कूल का जिम्मा। रिमांड खत्म होने के बाद स्कूल के शीर्ष अधिकारियों को भेजा गया जेल

18 सितंबर : सीबीआई जांच में देरी की वजह से प्रद्युम्न के पिता ने पीएमओ को लिखा पत्र। स्कूल खुला, सुरक्षा की खामियां दूर करने के लिए हुआ बंद

19 सितंबर : गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र।

22 सितंबर : प्रद्युम्न के पिता का सीबीआई जांच शुरू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान। शाम को सीबीआई न दर्ज किया एफआईआर
विज्ञापन

23 सो 8 नवंबर

pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
23 सितंबर : स्कूल पहुंचकर सीन री-क्रिएट किए और फॉरेंसिक की मदद से साक्ष्य जुटाए

07 अक्तूबर : सीबीआई ने सभी शिक्षकों व छात्रों से की पूछताछ

08 नवंबर : सीबीआई ने पेश की नई थ्योरी, 11वीं के छात्र को आरोपी मानते हुआ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें