फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI ने बदली पुलिस की थ्योरी, दोनों की थ्योरी में ये है अंतर

Thu, 09 Nov 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रद्युम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्याकांड में गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी सीबीआई ने बदल दी। पुलिस की थ्योरी को पलटते हुए सीबीआई ने स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सीधे तौर पर अभी तक पुलिस के मुख्य आरोपी रहे कंडक्टर अशोक को सीबीआई ने आरोपी नहीं माना है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने स्कूल बस कंडक्टर अशोक कुमार को प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। 08 सितंबर को स्कूल के टॉयलेट के बाहर गला रेतकर प्रद्युम्न की हत्या हुई थी। इसके 15 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी। सीबीआई ने पुलिस के रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के बाद सभी मामलों की फिर से नए एंगल से जांच शुरू किया।

सभी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सीबीआई ने पुलिस द्वारा जुटाए गए सभी साक्ष्यों को दोबारा से खंगाला। सभी गवाहों से पूछताछ की और फिर नए एंगल से जांच शुरू की। बता दें कि प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर पहले से ही आरोपी अशोक को गिरफ्तार करने के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं और स्कूल व पुलिस द्वारा मिलकर कुछ छिपाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रद्युम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा
ठीक दो महीने बाद 08 नवंबर को सीबीआई ने गुरुग्राम पुलिस की पूरी थ्योरी ही बदल दी। सीबीआई का दावा है कि आरोपी छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह पढने में सही नहीं था। उसे डर था कि पीटीएम में उसकी शिकायत होगी और वह परीक्षा में फेल भी हो सकता है।

जबकि पुलिस के जांच में कोई भी विद्यार्थी शक के घेरे में नहीं था। पुलिस ने कंडक्टर अशोक को ही आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने जांच के दौरान आरोपी अशोक को लेकर पूरी घटना को दोबारा से री-क्रिएट किया। स्कूल कर्मचारियों और छात्रों से भी की बात।

सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड खंगाले। सीसीटीवी के ही आधार पर छात्र की निशानदेही की। चार बार छात्र से बातचीत की। अलग-अलग टीम ने अलग-अलग तरीके से पूछताछ के बाद मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपी विद्यार्थी के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को फंसाया गया है।
विज्ञापन

ये है मुख्य अंतर

रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
पुलिस की थ्योरी:
-बस कंडक्टर अशोक ने पहले प्रद्युम्न के यौन उत्पीडन की कोशिश की, फेल होने पर गला रेतकर हत्या कर दी।
-अशोक ने बस के टूल बॉक्स में रखे चाकू को टॉयलेट में धोने के लिए ले गया था
-प्रद्युम्न ने बस कंडक्टर को टॉयलेट में गलत काम करते देखा था। उसके बाद उसकी नियत बिगड़ गई थी
-पुलिस को सीसीटीवी में केवल चार विद्यार्थी दिखे थे, लेकिन शक के दायरे में नहीं थे।

सीबीआई की थ्योरी:
-11वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा व पीटीएम रूकवाने के लिए प्रद्युम्न की हत्या कर दी
-आरोपी छात्र ने एक दिन पहले बाजार से चाकू खरीदा था।
-सीसीटीवी में विद्यार्थी को चाकू ले जाते हुए दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें