नोएडा सेक्टर-60 चौराहे पर निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते तीन दिन तक ममूरा चौराहा सेक्टर-62 से सेक्टर-60 चौराहे के मध्य यातायात का आवागमन बंद रहेगा।
शुक्रवार सुबह पांच बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। मॉडल टाउन से आकर सेक्टर-71 चौराहे की ओर जाने वाला यातायात ममूरा चौराहे से बांये मुड़कर सेक्टर-64 बिजली घर चौराहे से दाहिने मुड़कर सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से सीधे बालकनाथ तिराहे से सेक्टर-71 चौराहे पहुंचकर गंतव्य को जा सकेगा।
वहीं, यह यातायात सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से दाहिने मुड़कर सेक्टर-60 चौराहे से एमपी 2 रोड पर चल सकेगा। साथ ही, सेक्टर-60 पर आने वाला यातायात सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से बांये मुड़कर सेक्टर-64 बिजली घर चौराहे से बांये मुड़कर ममूरा सेक्टर-62 चौराहे पहुंचकर निकलेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार सुबह पांच बजे के बाद यातायात पहले जैसे ही चलेगा।