दनकौर के अट्टा गुजरान गांव में दलित परिवार की जमीन पर कब्जा करने के बाद सहमा परिवार पिछले बीस दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठा है। सहमे परिवार ने धरना स्थल पर ही बेटी की शादी करने की अनुमति मांगी है। प्रशासन ने अभी परिवार को अनुमति नहीं दी है।
दनकौर के अट्टा गुजरान निवासी सुनील गौतम पिछले बीस दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरने पर अपने परिवार के साथ बैठा है। गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। जमीन पर कब्जा करने के चलते अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से मांग की जाती रही है। डर के चलते परिवार गांव में नहीं जा रहा है। सुनील गौतम के भाई की बेटी की शादी 10 नवंबर 2019 को तय हो चुकी है। शादी करने के लिए डर के चलते परिवार गांव नहीं जा रहा है।
धरने पर बैठे सहमे परिवार ने सुरक्षा के चलते कलेक्ट्रेट में धरनास्थल पर ही शादी करने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। प्रशासन ने उसको अभी अनुमति नहीं दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि फिलहाल परिवार दुविधा में है। सुरक्षा नहीं मिलने के चलते गांव नहीं जा पा रहा है। धरना पर बैठे है। वहां शादी धरनास्थल पर करने की प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से भी की है।