फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 14 Jul 2022 04:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि दो दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवार के हवाले कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त आशु के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपियों ने बाइक की मदद से मृतक का शव मोनी बाबा मंदिर के गेट के आगे फेंक दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि दो दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवार के हवाले कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आशु अपने परिजनों के साथ सोनिया विहार, पांचवा पुश्ता पर रहता था। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। सोमवार को वह किसी काम से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार 3.50 बजे पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-10, मोनी बाबा मंदिर के गेट के सामने एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत युवक को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान मृतक का मौसेरा भाई यशवंत न्यू उस्मानपुर थाने पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें