इस सीजन के ‘फ्रैश एराइवल’ बाजार यानि सर्दी के नए स्टाक पर जहां शोरूम संचालक कोई छूट नहीं दे रहे, वहीं ऑनलाइन कंपनियों ने गरम कपड़ों पर भी कम से कम 40 फीसदी तक की छूट देनी शुरू कर दी है।
रेडीमेड कपड़ों के शोरूम संचालक जहां हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, वहीं ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। यही हाल इलेक्ट्रॉनिक व कंप्यूटर मार्केट का है।
दिवाली सीजन में रेडीमेड और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पर ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे ज्यादा असर पड़ा था। उम्मीद थी कि दिवाली के बाद ऑनलाइन कारोबार ठंडा पड़ जाएगा।
कारोबारियों को भी उम्मीद थी कि सर्दी शुरू होने के साथ ही रेडीमेड कारोबार में तेजी आएगी। अब इस उम्मीद की भी हवा निकलती नजर आ रही है।