योजना सचिव ने जारी किया आदेश, मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद फैल रही थी अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में जारी मुफ्त सुविधाएं बंद नहीं होंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से इनके बंद होने की अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों को देखते हुए दिल्ली की योजना सचिव निहारिका राय ने आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही किसी भी प्रकार की जनकल्याण योजनाएं बंद नहीं होंगी। कोई भी योजनाएं बंद नहीं होने जा रही हैं।
सचिव ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचाने की सलाह दी है। ऐसे किसी भी अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार की जनकल्याण योजना और सब्सिडी रोक दी जाएगी।
बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों गिरफ्तार किया है। तब से वह ईडी की हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आशंका जता रहे हैंं कि केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदत्त जनहित से संबंधित योजनाएं को बंद कर दिया जाएगा।