फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Sun, 18 Jan 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि कोई बैंक के कस्टमर केयर से फोन करके आपके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के नंबर, सीवीवी नंबर, पिन या वन टाइम पासवर्ड मांगे तो भूलकर भी न बताएं। आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित के खाते से 12 हजार रुपये चपत लगा दी गई। सेक्टर-31 निठारी निवासी दिनेश गुप्ता का इसी सेक्टर के एक बैंक में खाता है।

27 दिसंबर को किसी ने फोन करके खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए एटीएम एक्सपायर होने की बात कही। उसने कहा कि नए पिन के लिए पुराना पिन बताना होगा। दिनेश ने पिन नंबर बता दिया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने उसे नया पिन नंबर भी दिया। दिनेश ने शुक्रवार को बैंक स्टेटमेंट निकाली तो 27 दिसंबर को खाते से 12 हजार रुपये की ट्रांजक्शन होने का पता चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें