हरियाणा पुलिस से रिटायर एसआई के बेटे को हीरो बनाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर हुई जांच के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
झज्जर के बहादुरगढ़ का रहने वाला महेन्द्र गुड़गांव पुलिस में एसआई के पद से सेवा निवृत्त हुआ है। तीन साल पहले उसके बेटे विकास ने फिल्म में हीरो बनने के नाम फिल्म निदेशक अमजद खान से संपर्क किया।