नोएडा सेक्टर-10 में एक बार फिर एक बिल्डर पर धोखाधड़ी कर फ्लैट देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी बिल्डर पर दिल्ली व नोएडा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के गोदरेज अपार्टमेंट निवासी चंद्रशेखर दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व विज्ञापन के जरिए उनकी मुलाकात शिवकला बिल्डर्स के मालिक से हुई। उन्होंने शिवकला बिल्डर्स की साइट में एक फ्लैट बुक कराया।
जब समय पर पजेशन नहीं मिला तो उन्होंने बिल्डर महीम मित्तल से शिकायत की। बिल्डर ने उन्हें कुछ दिन बाद पजेशन की बात कही। कुछ माह बीतने के बाद भी जब उन्हें फ्लैट का पोजेशन नही मिला। इसके बाद वह कई महीनों तक पजेशन के लिए चक्कर काटते रहे।