फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट व फिल्म के नाम पर ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 15 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
ठगी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साइबर सिटी में  फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर पुलिस थाना में धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में एक कंपनी सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-चार की रहने वाली सपना यादव ने स्पेज प्रा.लि. नाम की कंपनी पर फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आरोप है कि उन्होंने आठ साल पहले कंपनी के आने वाले प्रोजेक्ट में  फ्लैट बुक कराया था। इस दौरान कई किस्तों में कंपनी को एडवांस रुपये दिए। इस बारे में कई बार संपर्क करने पर भी कंपनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


अंत में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना पुलिस के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा द्वारा इसकी जांच की गई जिसमें आरोप सही पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी प्रबंधन के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया। 

वहीं दूसरी ओर नितिन नाम के एक व्यक्ति ने अंकुश भट्ट, गलीप एसाद भोपाली, स्वपनी और सुबोध पांडेय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोगों ने फिल्म बनाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें