फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बनकर ठगी का मामला: कमाऊ दुल्हन और बुजुर्ग सास-ससुर देखकर ही करते थे शादी

Sat, 18 Aug 2018 08:31 AM IST
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद सामान
विज्ञापन

आरोपी अच्छी कमाऊ लड़की ही नहीं बल्कि उसके मां-बाप की स्थिति देखकर शादी करता था। वह बुजुर्ग मां-बाप या बिना मां-बाप की लड़की से शादी करने का प्लान बनाता था। जिससे वारदात के बाद परिजन ज्यादा पैरवी न कर पाएं। बताया जाता है कि आरोपी ने कई लड़कियां दोनों ने केवल इस कारण से रिजेक्ट कर दीं क्योंकि उनके रिश्तेदार पुलिस और अन्य विभागों में अफसर थे।

विज्ञापन


दरअसल, अप्रैल 2017 में ठगों ने नोएडा और दिल्ली को अपना ठिकाना बनाया था। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड भाई रिश्ता तय करने जाती थी। वह खुद को कैंसर होने की बात कहकर जिंदा रहने तक अपने भाई की शादी देखने की बात कहती थी। इस पर लड़की का परिवार भावुक हो जाता था और इनसे शादी के लिए राजी हो जाता था।

यह बात भी सामने आई है कि जब शादी होकर दुल्हन घर आती थी तो तथाकथित बहन को प्रेमी संग बात करने और समय बिताने का मौका नहीं मिलता था। इसलिए रात में दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको सुला दिया जाता था और फिर वह एक साथ समय बिताते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉली की डोली देखकर रची साजिश 

गिरफ्तार प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने शादी के नाम पर ठगी के लिए करीब 20 बार डॉली की डोली फिल्म को देखा था और दोनों को हर डॉयलाग याद है। लड़कियों को आकर्षित करने के लिए महंगे गिफ्ट और बडे़-बडे़ होटलों ले जाकर डिनर और लंच कराता था और ट्रिप में भी बैरा को 2000 रुपये का नोट दे देता था।

पुलिस पहले कार्रवाई करती तो कई लड़कियों से नहीं होती ठगी
पीड़िता का कहना है कि उसे दुख रुपयों का नहीं है। बल्कि किसी युवती की जीवन में एक बार शादी होती है और उसके कुछ सपने होते हैं। मगर लुटेरे दूल्हे और उसकी गर्लफ्रेंड ने उनके ही नहीं बल्कि कई और लड़कियों के जीवन को बरबाद कर दिया। पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो उन लड़कियों को ठगी से बचाया जा सकता था। 

25 हजार के इनामी थे, लगेगा गैंगस्टर एक्ट
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। अब दोनों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें