फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिला कोरोनावायरस का चौथा मरीज, दोबारा जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल

Sat, 07 Mar 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में एक और मरीज कोरोनावायरस पॉजीटिव मिला है। हालांकि मरीज में संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा सैंपल पुणे स्थित लैब भेजा है। फिलहाल महिला मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया है। अभी तक दिल्ली में तीन पॉजीटिव केस मिल चुके हैं।

विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के केस नंबर दो यानि पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजा था जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में कोविड 19 के संक्रमण की पुष्टि की गई है।

हालांकि रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम बार पुष्टि के लिए सैंपल को पुणे स्थित लैब में भेजा है। फिलहाल महिला मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक अस्पताल में 12 केस पॉजीटिव हैं। जबकि आठ संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें