फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजखास में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट में चार महिलाएं गिरफ्तार 

Wed, 04 Nov 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भीख मांगने के बहाने लूटपाट करने वाले गैंग की चार महिलाओं को हौजखास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान शहीना (22) शबीना (25) टीना (25) और सुनीता (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चारों ने कार में बैठी बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देकर लूट लिया था। सीसीटीवी कैमरों से पहचान कर पुलिस ने सभी को निजामुद्दीन पुल के पास से दबोच लिया। सभी मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 30 अक्तूबर को हौजखास निवासी एक बुजुर्ग महिला अरबिंदो मार्ग स्थित एक पैथालॉजी लैब में आई थीं। बेटा अंदर चला गया और बुजुर्ग महिला कार में ही बैठी रही। इसी दौरान चारों आरोपी महिलाएं वहां पहुंची। इन्होंने बुजुर्ग महिला से भीख मांगी। पीड़िता ने पांच रुपये देने की कोशिश की, इन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन


बाद में 50 रुपये भी दिए गए इन लोगों ने महिला को बड़ा नोट न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बुरी तरह डरी महिला ने 500 रुपये का नोट निकालकर इनको दे दिया। बाद में मामला की शिकायत हुई। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उनकी पहचान कर चारों को सोमवार निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें