चारों लोग बारिश आने पर गांव के मंदिर पर खड़े हो गए थे। बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिर गई और सभी चपेट में आ गए, जिनमें से एक एक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में बिजली गिरने से चार लोग चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तुरखेड़ा गांव निवासी सुरेश (50) अपने खेत पर घास काट रहे थे। जबकि दूसरे गांव के नवाबपुरा निवासी मुनीष इसका चचेरा भाई अरुण और इनकी चाची विनेश भी खेतो पर थी। बारिश आने पर गांव के मंदिर पर खड़े हो गए थे। बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिर गई और चारों चपेट में आ गए जिसमें सुरेश की घटनास्थल पर मौत हो गई।
आनन-फानन में झुलसे लोगों को सीएचसी लाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। इस अचानक घटना के बाद से परिवार वालों में चीख-पुकार मची हुई है। इस प्रकरण में कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।