फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Accident: राजधानी में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत

Wed, 21 Sep 2022 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात 1:51 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सीमापुरी इलाके में एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात 1:51 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें