पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी स्थित एस्कॉर्ट्स यामाहा प्लांट की दीवार के पास चार माह का एक भ्रूण बरामद किया है, जो एक लड़के का है। पुलिस ने भ्रूण अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। रविवार सुबह इंदिरा कॉलोनी के कुछ बच्चे एस्कॉर्ट्स यामाहा कंपनी के समीप खेल रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि कंपनी की दीवार के समीप में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-11 पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। सेक्टर-11 चौकी प्रभारी ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है, जिसने यह भ्रूण फेंका है। महिला तक पहुंचने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद ले रही है।