सिविल सर्विस परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का विरोध कर रहे यूपीएससी अभ्यार्थियों के चलते दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन बंद रहे। जिसके चलते वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के इन चार स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
दो घंटे तक मेट्रो स्टेशन बंद रहे, जिसके बाद लोगों की परेशानी दूर हुई। दिल्ली पुलिस के निर्देश डीएमआरसी ने पटेल चौक, सेंट्रल सेकेट्रिएट, रेस कोर्स और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा।
सुबह 11:18 से दोपहर 01:12 बजे तक करीब एक घंटा 54 मिनट के लिए स्टेशन बंद रहे। इस दौरान वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन चढ़े यात्री ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ऑटो से गए।
वैशाली से द्वारिका रूट प्रभावित नहीं रहने से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। गौरतलब है कि नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोगों का बंद रहे मेट्रो स्टेशनों तक जाना होता है।